हाइपोग्लाइसीमिया किसकी कमी के कारण होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 09:18

यदि शरीर में ग्लूकोस या इंसुलिन के लेवल कम या बिगड़ जाते हैं तो उसे हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। इंसुलिन हॉर्मोन के लेवेल्स में बदलाव इसकी वजह होती है।

ब्लड शुगर के कम होने के कारण:-

ब्लड शुगर का शरीर में सही मात्रा में रहना एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है। इसके स्तर में किसी भी तरह के असंतुलन से कई तरह की परेशानियां हो सकती है। जैसे अधिक शर्करा मधुमेह की ओर ले जाती है वहीं कम शुगर हाइपोग्लाइसीमिया का कारण बन सकता है। आपकी ब्लड शुगर लो होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

अधिक इंसुलिन लेना।
इंसुलिन मात्रा के अनुपात में पर्याप्त कार्ब्स नहीं खाना।
इंसुलिन लेने का समय।
अधिक शारीरिक गतिविधि, या देर तक व्यायाम करना
खाने व दवाओं में बिना परिवर्तन किए व्यायाम या शारीरिक गतिविधि बढ़ाना
शराब पीना, खासकर खाली पेट
खाने में फैट, प्रोटीन और फाइबर की मात्रा।
गर्म और उमस भरा मौसम।
शेड्यूल में अचानक बदलाव।
ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर जाना (पर्वत आदि)
प्यूबर्टी।
मासिक धर्म।

आप डायबिटिक ना हो तब भी लो ब्लड शुगर के अन्य कई कारण हो सकते हैं

वजन घटाने की सर्जरी
गंभीर संक्रमण
थायराइड या कोर्टिसोल हार्मोन की कमी

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info